फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवसाद विसर्जन में श्रीमद्भगवद् गीता की भूमिका विषय पर अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी 2

विज्ञापन
विज्ञापन
अवसाद विसर्जन में श्रीमद्भगवद् गीता की भूमिका विषय पर अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी 28 को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
मातृभूमि सेवा मिशन के गीता जयंती महोत्सव पर आयोजित 18 दिवसीय कार्यक्रम के सोलहवें दिवस पर एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी अवसाद विसर्जन में श्रीमद्भगवद् गीता की भूमिका विषय पर फतूहपुर स्थित आश्रम परिसर में 28 नंवबर को दोपहर दो बजे होगी। इस संगोष्ठी में मुख्य वक्तव्य आचार्य सभा के परमाध्यक्ष और जूनापीठाधीश्वर आचार्य अवधेशानंद गिरि का होगा।
विज्ञापन

मिशन के संयोजक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने बताया कि आज के भौतिक जगत में सारा विश्व अवसाद ग्रस्त है। महाभारत युद्ध के प्रारंभ में जिस प्राकार अर्जुन सुप्त अवस्था में थे, उसी प्रकार आज विज्ञान के विकास ने अध्यात्मिक तौर पर मानव समाज को अवसाद से ग्रसित कर दिया है। प्रतिदिन भारी संख्या में आत्महत्याएं, लूट, डकैती, अपहरण, घरेलू झगड़े आदि सामाजिक विकृतियों ने समाज के सद्भाव को बीमार कर दिया है। इन समस्त समस्याओं का समाधान श्रीमद्भगवद् गीता में है। इस संगोष्ठी का उद्देश्य मानव समाज में फैले अवसाद का विसर्जन करना है। इस संगोष्ठी में अनेक शोधार्थी, विद्यार्थी और समाज के अनेक लोग भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि मातृभूमि सेवा मिशन गीता के प्रचार के लिए हर प्रकार से समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें