फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी नागरिकों को बनाते थे निशाना

Sat, 20 Sep 2025 03:11 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी कुरुक्षेत्र

सार

अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का यह गिरोह बीते दो साल से लाडवा में चल रहा था। पुलिस को मौके से  50 हाई-टेक कंप्यूटर मिले हैं। पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के मामले में 11 आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक गहलोत व जिला पुलिस की साइबर क्राइम थाना की टीम ने के शुक्रवार देर रात लाडवा में दबिश देकर अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से करीब 50 हाई-टेक कंप्यूटर बरामद किए गए।  

विज्ञापन


तीन स्तर पर चलता था गिरोह

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि ठग अमेरिकी नागरिकों को अपनी ठगी का शिकार बनाकर प्रत्येक से एक हजार से लेकर चार हजार डॉलर तक की ठगी को अंजाम देते थे। पूरा गिरोह तीन स्तर पर चलता था पहले स्तर पर डायलर दूसरे स्तर पर क्लोजर और तीसरे स्तर पर इनका सरगना होता है। डायलर का काम नागरिकों से बात कर उन्हें झांसे में लेना होता है। उसे क्लोजर को पूरी जानकारी देनी होती है। क्लोजर नार्कोटिक्स अधिकारी बनकर  बैंक खातों की डीटेल लेते थे और उन्हें एनडीपीएस एक्ट में उनके बैंक अकाउंट का प्रयोग होने की बात कहता था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच 

घबराया नागरिक जल्दी से अपना पैसा निकालता और इनके कहने पर इनके खाते में ट्रांसफर कर देता। इस तरह से ये ठग अपनी ठगी को अंजाम देते थे। यह गिरोह बीते दो साल से लाडवा में चल रहा था। पुलिस अब जांच कर रही है कि यह अब तक कितने नागरिकों को अपना निशाना बना चुके हैं और कितने डॉलर तक की ठगी को अंजाम दिया है। साथ ही पुलिस ने इनके सरगना तक पहुंचने के लिए तीन विशेष टीमों का गठन कर लिया है जो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने जनता से अनुरोध किया है कि साइबर अपराध से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम हेल्पलाइन से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें: Ambala: कपड़े की फैक्ट्री में हुआ हादसा, बुरी तरह झुलसे चार मजदूर, चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किए गए घायल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें