फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भव्य कलश यात्रा के साथ धर्मनगरी में हुआ 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कलश यात्रा में सिर पर कलश लेकर चलती मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के केशव पार्क में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। मुख्य हवन कुंड में अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। इससे पहले विधि विधान के साथ कलश यात्रा पवित्र ब्रह्मसरोवर तट से शुरू की गई, जिसमें प्रदेश से 5100 महिलाएं शामिल हुईं।
थानेसर नगरपरिषद की पूर्व अध्यक्ष उमा सुधा के नेतृत्व में कलश यात्रा में मुख्यमंत्री नायब सैनी की पत्नी सुमन सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की पत्नी, सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल के अलावा कुरुक्षेत्र की नप चेयरमैन माफी ढांडा, करनाल की चेयरमैन रेनू बाला गुप्ता, फरीदाबाद की चेयरमैन प्रवीन जोशी बतरा सहित यमुनानगर व अंबाला की चेयरमैन भी शामिल रही। कलश यात्रा के चलते नारी शक्ति में आस्था, श्रद्धा व उल्लास का संगम दिखाई दिया। कलश यात्रा पर हेलिकॉप्टर के साथ पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन

यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम महाराज के सान्निध्य में आयोजित महायज्ञ से पहले ब्रह्मसरोवर तट पर कलश पूजन किया गया, जिस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, त्रिपुरा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रामपाल प्रसाद, भाजपा संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, मुख्य यजमान साहिल सुधा भी शामिल रहे। कलश यात्रा ब्रह्मसरोवर से शुरू होकर बिरला मंदिर, मुख्य बाजार, सीकरी चौक, बीआर आंबेडकर चौक से होते हुए देवीलाल चौक से केशव पार्क में पहुंची, जहां कलश यात्रा में शामिल महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके उपरांत मुख्य मंच पर महाआरती की गई। इस महाआरती में असंख्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन





महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन ये होंगे मुख्य कार्यक्रम
19 से 26 मार्च तक सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन शाम तीन से पांच बजे तक पूर्व डीजीपी आरसी मिश्रा द्वारा श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में प्रतिदिन रात्रि 7:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक दिव्या महा आरती जगतगुरु द्वारा की जाएगी। 26 मार्च को केशव पार्क में धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। शाम पांच से 7:30 बजे तक आयोजित होने वाली धर्म संसद में देशभर के असंख्य संत, महापुरुष हिस्सा लेंगे। 27 मार्च को यज्ञ एवं पूर्ण आहुतियों के साथ महायज्ञ संपन्न होगा।

कुरुक्षेत्र। कलश यात्रा में सिर पर कलश लेकर चलती मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें