फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन राजकीय सहित 12 कॉलेजों के विभिन्न पाठ्यक्रमों की 6630 सीट पर 10 हजार 708 आवेदन, छंटनी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार अजीत सिंह और द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज के अलावा जिलेभर के तीन राजकीय सहित 12 कॉलेजों के विभिन्न पाठ्यक्रमों की 6630 सीट पर कुल 10 हजार 708 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीए और बीकॉम पाठ्यक्रमों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली रही है। एसएफएस और साइंस के पाठ्यक्रमों के मुकाबले इन पाठ्यक्रमों में दो से तीन गुना आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार सुबह से जिलेभर के सभी कॉलेजों में छंटनी का कार्य शुरू हो गया है। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 11 सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसमें चयनित विद्यार्थी 15 सितंबर तक ऑनलाइन फीस का भुगतान करके दाखिला ले सकता है। 17 सितंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थी 20 सितंबर तक फीस का भुगतान कर सकता है। इसके पश्चात 22 सितंबर को पुन: पोर्टल ओपन किया जाएगा।
विज्ञापन

भगवान परशुराम महाविद्यालय कुरुक्षेत्र की 900 सीट पर 1796, दयानंद महिला महाविद्यालय की 730 सीट पर 1601, राजकीय महाविद्यालय पलवल की 440 सीट पर 1071, राजकीय महाविद्यालय भैरिया पिहोवा की 480 सीट पर 1338, आर्य कन्या महाविद्यालय शाहाबाद की 695 सीट पर 793, डीएवी कॉलेज पिहोवा की 820 सीट पर 1203, आईजीएन कॉलेज लाडवा की 745 सीट पर 1110, मारकंडा नेशनल कॉलेज शाहाबाद की 500 सीट पर 821, जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा की 700 सीट पर 439, इशरजोत कॉलेज की 240 सीट पर 149, राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां की 240 सीट पर 247 और मनीष पपनेजा, कॉलेज इस्माईलाबाद की बीए और बीकॉम की 140 सीट पर 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज की 420 सीट और सरदार अजीत सिंह कॉलेज के विभिन्न पाठ्यक्रमों की 870 सीट पर ऑफलाइन दाखिला प्रक्रिया चल रही है। इन दोनों कॉलेजों में विद्यार्थी पोर्टल पर बिना आवेदन किए दाखिला ले सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

दयानंद महिला महाविद्यालय, कुरुक्षेत्र
कोर्स सीट आवेदन
-बीए 250 897
-बीए (एसएफएस) 60 53
-बीकॉम जनरल 80 329
-बीकॉम (एसएफएस) 80 83
-बीकॉम वोकेशनल 80 26
-बीएससी साइंस 140 206
-बीटीएम 40 07
राजकीय कन्या महाविद्यालय, पलवल
कोर्स सीट आवेदन
-बीए 160 621
-बीकॉम 160 225
-बीएससी (सीएस) 20 56
-बीएससी नॉन मेडिकल 60 104
-बीसीए 40 65
राजकीय महाविद्यालय, भेरियां पिहोवा
कोर्स सीट आवेदन
-बीए 240 1052
-बीकॉम 160 159
-बीएससी नॉन मेडिकल 80 127
आर्य कन्या महाविद्यालय, शाहाबाद
कोर्स सीट आवेदन
-बीए 240 433
-बीएससी साइंस 160 83
-बीएससी मेडिकल 55 62
-बीएससी फैशन डिजाइन 40 15
-बीकॉम 60 139
-बीकॉम (एसएफएस) 40 13
-बीसीए 40 32
-सीएबी 60 16
डीएवी महाविद्यालय, पिहोवा
कोर्स सीट आवेदन
-बीए 400 834
-बीकॉम 160 203
-बीएससी साइंस 260 166
इंदिरा गांधी कॉलेज, लाडवा
कोर्स सीट आवेदन
-बीए 430 694
-बीकॉम 80 195
-बीकॉम (एसएफएस) 60 11
-बीएससी नॉन मेडिकल 60 153
-बीएससी (एसएफएस) 70 23
-बीएससी मेडिकल 30 68
-बीएससी (एसएफएस) 15 06
मारकंडा नेशनल कॉलेज, शाहाबाद
कोर्स सीट आवेदन
-बीए 320 556
-बीकॉम 80 156
-बीएससी साइंस 100 109
जयराम कन्या महाविद्यालय, लोहार माजरा
कोर्स सीट आवेदन
-बीए 490 254
-बीबीए 30 26
-बीकॉम 80 103
-बीएससी साइंस 100 56
भगवान परशुराम कॉलेज, कुरुक्षेत्र
कोर्स सीट आवेदन
-बीए 440 1196
-बीए (एसएफएस) 160 78
-बीकॉम 80 266
-बीकॉम एसएफएस 160 58
-बीएससी नॉन मेडिकल 60 198
इशर ज्योत डिग्री कॉलेज, पिहोवा
कोर्स सीट आवेदन
-बीए -80 60
-बीएससी साइंस 50 21
-बीएससी मेडिकल 30 26
बीकॉम 80 42
राजकीय कॉलेज चम्मू कलां, इस्माईलाबाद
कोर्स सीट आवेदन
-बीए 160 210
-बीकॉम 80 37
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें