फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कार्यकारिणी परिषद में छह सीनियर प्रोफेसर सहित 10 शिक्षकों को मिली पदोन्नति

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि का श्रीकृष्ण द्वार।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कमेटी रूम में कार्यकारी परिषद की 287वीं बैठक में 16 शिक्षकों को सीएएस के तहत पदोन्नति प्रदान की गई। कार्यकारिणी परिषद की बैठक में 23 महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर शैक्षणिक और प्रशासनिक निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि इन पदोन्नतियों से न केवल शिक्षकों के शैक्षणिक जीवन में प्रगति होगी बल्कि छात्रों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शोध का लाभ प्राप्त होगा। यह विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता की दिशा में और आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।
लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि अंग्रेजी विभाग से प्रो. ब्रजेश साहनी, पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग से डॉ. मोहिंद्र चंद, इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग के प्रो. सुनील ढींगरा, बायोटेक्नोलॉजी विभाग से डॉ. जितेंद्र शर्मा, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग से डॉ. मनोज के जोशी और यूएसएम विभाग से प्रो. सुशील शर्मा को सीएएस के तहत सीनियर प्रोफेसर पद पर व भूगोल विभाग की डॉ. सुमन चौहान को सीएस के तहत प्रोफेसर पद पर पदोन्नति की मंजूरी प्रदान की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीएएस के तहत एसोसिएट प्रोफेसर पद पर बायो-केमिस्ट्री विभाग की डॉ. विनिता भांकर, अंग्रेजी विभाग से डॉ. विक्रम सिंह, समाजशास्त्र विभाग से डॉ. विजेंद्र सिंह, बायोटेक्नोलॉजी विभाग से डॉ. सुलेखा चहल, फिजिक्स से डॉ. हरदेव सिंह, बॉटनी से डॉ. योगेश कुमार, भूगोल विभाग से डॉ. अंजू गुप्ता व आईआईएचएस से डॉ. रामचंद्र को पदोन्नति की मंजूरी दी गई। फार्मास्युटिकल साइंस विभाग से डॉ. राकेश पाहवा (एसएफएस) को सीएएस के तहत एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति की मंजूरी प्रदान की गई। इस मौके पर कुलसचिव लेफ्टिनेंट डॉ. वीरेंद्र पाल सहित कार्यकारिणी परिषद के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें