फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रावण की सभा में अंगद ने जमाया पैर तो ठहाके लगाने लगे दर्शक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रामलीला का मंचन करते श्री रामलीला ड्रामाटिक क्लब के सदस्य।​ विज्ञप्ति - फोटो : 1
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री रामलीला ड्रामाटिक क्लब की ओर से पुराना बस स्टैंड के नज़दीक शहीद मदन लाल ढींगड़ा पार्क में 10वें दिन हनुमान की लंका से वापसी,रावण द्वारा विभीक्षण का तिरस्कार, रावण-अंगद संवाद, रावण की सभा में अंगद का पैर जमाना और युद्ध की ललकार आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। कईं संवाद पर दर्शक भाविविभौर हुए तो कईं पर ठहाके भी लगाते रहे।
विज्ञापन

मंचन से पूर्व डॉ.प्रियंका गुप्ता,राजेश गोयल और कुलदीप सैनी द्वारा श्रीराम आरती की गई। चेयरमैन डॉ.महेश तनेजा,प्रधान जितेंद्र ललित और कोषाध्यक्ष राजेंद्र गाबा ने सभी अतिथियों का स्वागत करके स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
प्रधान जितेंद्र ललित ने बताया कि रामलीला मंचन में राजेंद्र गाबा ने रावण,भारत तनेजा ने राम,हर्ष गाबा ने लक्ष्मण,हार्दिक गाबा ने मेघनाद, कृष्ण लाल वधवा ने विभीक्षण,अभिषेक गाबा ने अंगद,दीपक चोपड़ा ने सुग्रीव,मुकेश अरोड़ा ने हनुमान,सक्षम ने जामवंत, विनय शर्मा व मोंटी ने रावण के गुप्तचरों शुक-सारण, सतीश शर्मा, विशाल कक्कड़, राहुल, रणजीत और वंश ने रावण के दरबारियों का अभिनय किया। दर्शकों ने लगातार जय श्री राम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें