फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉटरी निकलने का लालच देकर शातिर अपराधी ने ठगे एक लाख 2200 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉटरी निकलने का लालच देकर शातिर ठग ने एक व्यक्ति से 1 लाख 2200 रुपये ठग लिए। जब शातिर ठग ने व्यक्ति से और 95 हजार रुपये ट्रांसफर करने की मांग की तो व्यक्ति को ठगी की भनक लग गई तथा उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उप-अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि 29 जुलाई को थाना केयूके पुलिस में दर्ज शिकायत में दीपक वासी गढ़ी रोड़ान ने थाना केयूके पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 24 जुलाई को मनीष वासी मुंबई ने उसके व्हाट्सएप पर 35 लाख 70 हजार 535 रुपये की लॉटरी लगने का मैसेज भेजा था। इस राशि को ट्रांसफर करने के लिए मनीष ने उससे 12200 रुपये गूगल-पे से भेजने की मांग की थी। लालच में आकर उसने मनीष के बताए नंबर पर उक्त राशि गूगल-पे कर दी थी। राशि भेजने के बाद मनीष ने उसे फोन करके बताया कि उसके अकाउंट में पहले कभी पैसे ट्रांसफर नहीं हुए हैं। इसलिए उसे अतिरिक्त 25 हजार रुपये भेजने पडे़ंगे। उसकी बातों में आकर उसने उसके बताए अकाउंट में 25 हजार रुपये भी ट्रांसफर कर दिए थे। वहीं आरोपी मनीष ने उसे दोबारा फोन करके बताया कि उक्त राशि दुबई से आई है, जो कि डॉलर में है। इस डॉलर को पहले इंडियन मुद्रा में बदलनी है। इसके लिए उसे 65 हजार रुपये भेजने होंगे, अगर उसने राशि नहीं भेजी तो यह राशि ट्रांसफर नहीं होगी। उसके झांसे में आकर उसने 65 हजार रुपये भी ट्रांसफर कर दिए थे मगर आरोपी उससे 95 हजार रुपये की मांग करने लगा। ठगी की भनक लगने पर उसने राशि ट्रांसफर नहीं की तथा शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी सुभाष चंद्र ने कहा कि साइबर अपराधी मोबाइल पर लिंक भेजकर, खुद को बैंक कर्मी बताकर, जान-पहचान वाला बताकर तथा लॉटरी का लालच देकर ठगी कर रहे है। नागरिक किसी के साथ भी निजी या बैंक की जानकारी साझा न करें। कोई भी साइट से ऐप और सॉफ्टवेयर डाउनलोड करते समय सावधान रहे। रैनसमवेयर एक प्रकार का दुर्भावनापूर्ण सॉफ्टवेयर है। इसे ईमेल के जरिए रैनसमवेयर सॉफ्टवेयर का एक लिंक भेजा जाता है। इस लिंक पर क्लिक करते ही डाटा हैक कर लिया जाता है। वह डेटा-फाइल को तब तक होल्ड पर रखते हैं जब तक उनके द्वारा दिए गए पेमेंट के ऑप्शन पर भुगतान नहीं करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें