बदरपुर-वाईएमसीए मेट्रो कॉरिडोर में सबसे लंबा फुट ओवरब्रिज सराय ख्वाजा पर बनाया जाएगा। इसका मकसद मेट्रो स्टेशन और पार्किंग को जोड़ना है। इसकी लंबाई करीब 100 मीटर तय की गई है। जबकि, अन्य सभी फुट ओवरब्रिज के लिए 40 से 50 मीटर लंबाई तय है। फरवरी के अंत तक फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। फरीदाबाद में मेट्रो कॉरिडोर स्टेशनों का काम तेजी से चल रहा है। यहां पर 9 मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं। एक हाइवे के दाईं तरफ और 8 हाइवे के बाईं ओर बनाए जाएंगे। वहीं, मेट्रो स्टेशनों के विपरीत दिशा में हाइवे के दूसरी तरफ पार्किंग विकसित की जाएगी।
28 करोड़ रुपये लागत
पार्किंग को मेट्रो स्टेशनों से जोड़ने के लिए सभी नौ मेट्रो स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। फुट ओवरब्रिज के निर्माण पर डीएमआरसी करीब 28 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। डीएमआरसी के अधिकारियों के मुताबिक, सभी फुट ओवरब्रिजों की ऊंचाई 6 मीटर रखी जाएगी। हालांकि, जरूरत के हिसाब से ऊंचाई को बढ़ाया भी जा सकता है। हाइवे के ऊपर बनने वाले फुट ओवरब्रिजों की लंबाई 40 से 45 मीटर तय की गई है। लेकिन
इसलिए होगा सबसे लंबा
सबसे अधिक लंबा फुट ओवर ब्रिज सराय ख्वाजा मेट्रो स्टेशन पर बनाने का निर्णय लिया गया है। इसकी लंबाई करीब 100 मीटर होगी। जिस जगह सराय ख्वाजा मेट्रो स्टेशन बनाया जा रहा है, उसके समाने बदरपुर फ्लाईओवर गुजर रहा है। फ्लाईओवर के ऊपर से फुट ओवरब्रिज को नहीं ले जा सकते हैं। इसलिए जिस जगह पर फुट ओवरब्रिज समाप्त हो रहा है, वहां पर हाइवे के ऊपर फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। यहां से इसे सर्विस रोड के साथ-साथ स्टेशन तक ले जाया जाएगा। इसलिए इस फुट ओवर ब्रिज की लंबाई सबसे अधिक हो जाएगी। फुट ओवर ब्रिज पर स्टेश्न के विपरित दिशा में एक एस्केलेटर और एक लिफ्ट भी लगाई जाएगी।
कोट
मेट्रो स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। सराय ख्वाजा मेट्रो स्टेशन की लोकेशन को देखते हुए यहां बनने वाला फुट ओवरब्रिज सबसे लंबा होगा।
-प्रवक्ता, डीएमआरसी।