फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
110-युवक बलजिंद्र की फाईल फोटो
विज्ञापन
निसिंग। करीब ढाई साल से अमेरिका में रह रहे निसिंग के बलजिंद्र सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। वीरवार देर शाम उसका शव दिल्ली हवाई अड्डे से निसिंग उसके घर पहुंचा। इकलौते बेटे के शव को देखकर परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में उसकी सड़क हादसे में 27 दिन पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि जनवरी 2019 में 24 वर्षीय बलजिंद्र अमेरिका गया था। वह फरीजनों कैलिफोर्निया में अपने मौसा व मौसी के पास रहता था। वह कई माह से ट्रक चला रहा था।
शव देखकर छोटी बहन और मां हुई बदहवास
घर के जवान बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा है। मृतक युवक की छोटी बहन और मां उसके शव को देखने के बाद से बदहवास हैं। पिता अंग्रेज संधु और दादा जोगिंद्र सिंह भी फफक-फफक कर रो रहे हैं।
विज्ञापन

हमें खुशियां देने गया था अमेरिका
बुजुर्ग दादा जोगिंद्र सिंह का भी रो रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि बलजिंद्र घर का इकलौता चिराग था। जिसे सभी ने प्यार से पाला था। ढाई साल पहले परिवार में खुशियां लाने के लिए ही वह विदेश गया था। हमें क्या पता था कि वह इस तरह हमें छोड़कर चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें