फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को मिल सकता है रोडवेज में नौकरी का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हैवी लाइसेंस रखने वाले युवाओं को भविष्य में हरियाणा रोडवेज में चालक एवं परिचालक के रूप में नौकरी का मौका मिल सकता है। करनाल रोडवेज डिपो की ओर से तीन साल पुराने हैवी लाइसेंस रखने वाले युवाओं से आवेदन मांगे गए हैं। चयनित युवाओं को पांच दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद टेस्ट होगा और उसे उत्तीर्ण करने वालों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के पोर्टल पर पंजीकृत करवाया जाएगा। ताकि भविष्य में जब भी विभाग में चालक और परिचालकों की जरूरत हो तो इन्हीं युवाओं से काम कराया जा सके। युवा 20 अप्रैल तक रोडवेज महाप्रबंधक कार्यालय में आवेदनपत्र जमा करवा सकते हैं।
विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार, चालक पद के लिए आवेदन करने वाले युवा के पास तीन साल पुराना हैवी लाइसेंस होना जरूरी है। आवेदकों को प्रशिक्षण देने के बाद उनका ड्रग और रोड टेस्ट लिया जाएगा। जो उम्मीदवार टेस्ट पास करेगा, उसे अनुभव या कुशलता प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। इसी तरह परिचालक पद के लिए लाइसेंस रखने वाले उम्मीदवारों को पांच दिन का टिकट पंच करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों को अनुभव प्रमाणपत्र देना होगा। दोनों पदों के लिए करीब 300-300 युवाओं का चयन किया जाना है। करनाल रोडवेज डिपो में वर्तमान में करीब 260 परिचालक और 250 चालक कार्यरत हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

यह है योग्यता के मानक
- चालक के लिए : दसवीं पास, भारी यात्री वाहन चालक अनुज्ञप्ति पत्र तीन वर्ष के अनुभव सहित, उम्मीदवार को वर्णधता नहीं होनी चाहिए। वह मेडिकली फिट होना चाहिए। उसे हिंदी या संस्कृत की जानकारी होनी चाहिए। इसके अलावा मैट्रिक स्टैंडर्ड से उच्च शिक्षा, तक प्राप्त किया हो, उसकी आयु 18 से 42 वर्ष तक होनी चाहिए।
- परिचालक के लिए : दसवीं पास, परिचालक अनुज्ञप्ति पत्र तीन वर्ष के अनुभव सहित, हिंदी या संस्कृत की जानकारी मैट्रिक स्टैंडर्ड तक या उच्च शिक्षा, परिवार पहचान पत्र और आयु 18 से 42 वर्ष तक
विज्ञापन

चालकों और परिचालकों की वरिष्ठता सूची विशुद्ध रूप से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगी। दोनों पदों के लिए अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। जब भी विभाग में चालकों या परिचालकों की आवश्यकता होगी तो योग्य उम्मीदवारों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से चयनित किया जाएगा। - कुलदीप सिंह, महाप्रबंधक, करनाल डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें