फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों से प्रशासक नदारद, गलियों में गंदगी के अंबार

विज्ञापन
53-गांव ओगंद ने मुख्य सड़क पर लगे कचरे के ढेर में लगी आग
विज्ञापन
करनाल/निसिंग। पिछले वर्ष फरवरी में पंचायतें भंग होने के बाद से गांवों में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। गांव औंगद में सफाई कर्मचारियों के नहीं आने और काफी समय से सफाई न होने पर गलियों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया लेकिन समाधान नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

हैप्पी भार्गव, सुनील, सुखदेव, अनिल, संतोख समेत अन्य का कहना है कि जब सरपंच होते थे तो गांव में सफाई व्यवस्था बनी रहती थी। गलियों-नालियों की सफाई संबंधी समस्या का समाधान हो जाता था। अब गांव की गलियों में कई जगह पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इससे ग्रामीण नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि पंचायतें भंग होने के बाद सरकार की ओर से गांवों में सभी व्यवस्थाएं बेहतर रखने के लिए ग्राम सचिवों की ड्यूटी लगाई थी पर सचिव गांव में ही नहीं आते ही नहीं हैं। इस बारे में डीडीपीओ राजबीर का कहना है कि समस्या के समाधान को लेकर संबंधित बीडीपीओ को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें