फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की बोरियों पर मिला श्रमिक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। जीटी रोड स्थित राइस मिल के धान की बोरियों में एक श्रमिक का शव मिला है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शवगृह भेज दिया है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

गांव अहर निवासी 40 वर्षीय सतीश घरौंडा में जीटी रोड स्थित अरोमा राइस मिल में मजदूरी का कार्य करता था। पुलिस के मुताबिक सतीश को लेबर ने सुबह साढ़े दस बजे देखा था। उसके बाद सतीश धान की बोरियों के चट्टों पर लेट गया था। जब दूसरे श्रमिकों ने उसे देखा तो मृत पाया। श्रमिक की मौत के बाद राइस मिल में सनसनी फैल गई। विवेचना अधिकारी रोहताश ने बताया कि अरोमा राइस मिल में एक श्रमिक का शव मिला है। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें