फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बावन लाख की लागत से ग्रिल लगाने का कार्य शुरू, चेयरमैन ने किया निरीक्षण

Tue, 18 Nov 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
ग्रिल लगाने का कार्य का मौका देखते चेयरमैन अशोक कुच्छल। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समालखा। शहर में सौंदर्यीकरण को लेकर रेलवे रोड पर ग्रिल लगाने का कार्य तकरीबन 52 लाख रुपये से किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद अध्यक्ष अशोक कुच्छल ने जेई गौरव कुमार व ठेकेदार के साथ मौका निरीक्षण किया। लगभग 720 मीटर लंबे हिस्से पर करीब 4.15 फिट ऊंची लोहे की गिरी लगाई जाएगी। मुक्त कार्य को दो महीने के भीतर संपन्न करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद के जेई गौरव कुमार ने बताया कि रेलवे रोड पर ग्रिल लगाने से न केवल क्षेत्र की सुंदरता में वृद्धि होगी, बल्कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा। उल्लेखनीय है कि रेलवे रोड डिवाइडर पर ग्रिल लगाने को लेकर सोमवार को नगर परिषद चेयरमैन अशोक कुच्छल ने स्वयं मौका निरीक्षण किया। इस अवसर पर जेई गौरव कुमार और ठेकेदार मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न और रोड को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाने शीश संबंधित सभी मानक पूरे करने के निर्देश दिए। चेयरमैन अशोक कुच्छल ने बताया कि विधायक मनमोहन भड़ाना के प्रयासों से शहर में विकास कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं। हाल ही में शहर में सौंदर्यकरण, सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण तथा नागरिकों की सुविधा के लिए पार्किंग स्थलों के विकास कार्य भी शुरू किए गए हैं। इन योजनाओं से नगर के प्रमुख मार्गों को अधिक व्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद का लक्ष्य समालखा को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करना है। नगर परिषद द्वारा पहले भी कई सड़कों का निर्माण व मरम्मत कार्य किया जा चुका है। अब रेलवे रोड का सौंदर्यीकरण होने से शहर के प्रवेशद्वार की छवि बदलेगी और नागरिकों को साफ-सुथरे, सुरक्षित मार्ग की सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने भी नगर परिषद के उक्त कार्यों सराहना की है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य प्रमुख मार्गों को भी इसी शैली में विकसित किया जाएगा ताकि समालखा एक व्यवस्थित शहर के रूप में अपनी पहचान बना सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें