पानीपत। एसपी भूपेंद्र सिंह ने सोमवार को साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी अपने अपने अपने क्षेत्रों में आमजन से तालमेल बैठाकर काम करें। इस दौरान उन्होंने परेड ग्राउंड पर जवानों की वर्दी, बैज, बेल्ट, जूतों, शस्त्रों का भी निरीक्षण किया।
सोमवार को पुलिस लाइन मैदान में साप्ताहिक परेड हुई। एसपी ने कहा कि शारीरिक फिटनेस बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम जरूरी है। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में आमजन के साथ संवाद और तालमेल को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर समझ और समन्वय कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। थानों में आने वाले प्रत्येक पीड़ित की शिकायत को प्राथमिकता के साथ सुना जाए। गश्त, रात्रि-डोमिनेशन, चेकिंग प्वाइंट्स की सक्रियता तथा क्षेत्र में पुलिस उपस्थिति को सुदृढ़ किया जाए। इस दौरान डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी राजबीर सिंह, डीएसपी सुरेश कुमार सैनी, डीएसपी नवीन संधू, डीएसपी नरेंद्र सिंह, डीएसपी आत्माराम व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।