कल्पना चावला राजकीय
मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सोमवार को डेंगू से पीड़ित एक महिला की मौत
हो गई। महिला की मौत से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने डेंगू
का लार्वा खत्म करने के लिए उस एरिया में टीम को भेज दिया है, जहां पर दवा
का छिड़काव किया जाएगा।
हकीकत नगर वासी सरिता (30) को उनके परिवार के लोगों
ने शनिवार को बुखार आने पर दाखिल कराया था। महिला की तबीयत ज्यादा खराब
थी। महिला सरिता के 48 हजार प्लेटलेट्स थे। सोमवार को उनको खून की उल्टी
लगी और मौत हो गई। इस बारे में डॉ. मुनीष ने बताया कि महिला सरिता के
प्लेटलेट्स 48 हजार थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही महिला के मौत के कारणों
का पता चलेगा।