फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने खाया जहर, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर जहर देकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मायके वालों का कहना है कि ससुराल वाले उनकी बेटी ममता को कम दहेज लाने को लेकर मारपीट करते थे इसी को लेकर उन्होंने उसे जहर दिया है।
विज्ञापन

असंध के गांव राहड़ा निवासी जिले सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी ममता की शादी गांव ऐबली करनाल के रणबीर सिंह के साथ 8 साल पहले की थी। शादी मे सारा सामान दिया था लेकिन उसके ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद ही दामाद, उसकी माता, तीन बहनें आदि दहेज कम लाने को लेकर ममता को तंग करने लगे। इसको लेकर पंचायतें भी हुई हुई। इसके बाद भी वे बेटी से मारपीट करते रहे। ससुराल वालों से तंग आकर ममता अपने सात साल के बेटे अरमान के साथ कुरुक्षेत्र में करीब एक साल से रह रही थी, जो कि ब्यूटी पार्लर का काम कर बेटे का पालन पोषण कर रही थी। बुधवार देर रात मुझे सूचना मिली कि ममता की जहरीला चीज खाने से सरकारी अस्पताल नीलोखेड़ी में मौत हो गई है। उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को ससुराल वालों ने मिलकर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या की है। बुटाना थाना प्रभारी ललित ने बताया कि ममता के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें