फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: फ्रांस भेजने के नाम पर महिला से ठगे 9 लाख रुपये, आरोपी ने युवक को दुबई भेज दिया

Fri, 18 Oct 2024 01:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

गुरप्रीत कौर ने बताया कि अप्रैल 2023 में संदीप ने उन्हें बताया कि वह उनके बेटे को फ्रांस भेज देगा, जहां उसे नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन
करनाल पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस भेजने का झांसा देकर एक महिला से 9 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। नीलोखेड़ी के शामगढ़ गांव निवासी गुरप्रीत कौर ने पुलिस को शिकायत दी है कि दरड़ गांव के संदीप उर्फ सैंडी ने उनके बेटे शिवम को फ्रांस भेजने के नाम पर पैसे लिए थे, लेकिन उसे फ्रांस भेजने के बजाय दुबई भेज दिया। शिवम लगभग 11 महीने तक दुबई में रहा, लेकिन फ्रांस जाने की बजाय उसे वापस बुलाना पड़ा। इस प्रक्रिया में 80,000 रुपये का अतिरिक्त खर्च आया।

गुरप्रीत कौर ने बताया कि अप्रैल 2023 में संदीप ने उन्हें बताया कि वह उनके बेटे को फ्रांस भेज देगा, जहां उसे नौकरी मिलेगी। संदीप ने इसके बदले 9 लाख रुपये की मांग की, जिसमें से चार लाख रुपये नकद और बाकी रकम अन्य खातों में ट्रांसफर की गई।

विज्ञापन


शिवम को मई 2023 में दुबई भेजा गया, लेकिन उसे फ्रांस नहीं भेजा गया। जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगे, तो संदीप ने धमकी दी और पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। तरावड़ी थाना पुलिस ने गुरप्रीत कौर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें