फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। भट्ठा कॉलोनी में 24 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल मार्चरी हाउस भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही महिला की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

घरौंडा निवासी संजीव कुमार भट्ठा कॉलोनी में तीन माह से किराए पर रह रहा है। उसके साथ उसकी पत्नी सपना व छोटी बेटी रहती थी। संजीव कुमार की शादी लगभग तीन साल पूर्व उत्तर प्रदेश के शुक्रताल में हुई थी। रविवार को सपना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि एक महिला की मौत होने की सूचना मिली थी। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही महिला की मौत के कारणों का पता चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें