फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, डाक्टर पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला के परिजनों का आरोप है भी एक स्टाफ नर्स उनसे एक बच्चा मांग रही थी, क्योंकि महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया था। जब उन्होंने बच्चा देने से मना कर दिया तो महिला के इलाज में लापरवाही बरती गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के गांव अमीन निवासी विजय ने बताया कि दो दिसंबर को उसकी पत्नी मंजू-30 ने दो बच्चों को जन्म दिया था। एक लड़का और एक लड़की। जन्म से पहले एक स्टाफ नर्स ने उसकी पत्नी को कहा था कि वह एक बच्चे को उसे दे दे। क्योंकि महिला के पास पहले ही तीन बच्चे हैं। विजय ने बताया कि उन्होंने बच्चा देने से मना कर दिया था। इसके बाद डॉक्टर बोले की महिला का ऑपरेशन होगा, तो वह ऑपरेशन कराने पर सहमत हो गए। दोनों बच्चों को जन्म देने के बाद डॉक्टर बोले कि महिला की तबियत बिगड़ गई है, बच्चे स्वस्थ हैं। उन्होंने महिला को आईसीयू में दाखिल कर लिया। इसके बाद सोमवार की सुबह कह रहे हैं कि महिला की मौत हो गई। आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से ही महिला की मौत हुई है। मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. जगदीश दुरेजा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी अभय सिंह ने कहा कि परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें