फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
महिला समेत एक व्यक्ति को स्मैक सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार।
विज्ञापन
करनाल। असंध थाना पुलिस की टीम ने स्मैक की तस्करी करते हुए महिला सहित दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों से 60 ग्राम स्मैक व एक बाइक बरामद की है। असंध थाने के उप निरीक्षक दयानंद ने बताया कि 13 फरवरी की रात को उनकी टीम सफीदों चौक असंध पर मौजूद थी तभी सूचना मिली की ऊषा निवासी जींद व सुखबीर निवासी खांडा, जिला जींद बाइक पर सवार होकर स्मैक लेने जींद के गांव अलेवा गए हैं।
विज्ञापन

टीम ने जींद रोड असंध खल भंडार के पास नाकाबंदी कर आरोपी ऊषा और सुखबीर को पकड़ लिया। दोनों की तलाशी लेने पर ऊषा से 60 ग्राम स्मैक बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ असंध थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपियों ने बताया कि वे दोनों कुछ समय से स्मैक की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। इसी के चलते दोनों की जान पहचान हुई थी। आरोपियों ने खुलासा किया कि वे स्मैक को आठ हजार रुपये प्रति तोला के हिसाब से दिल्ली के नांगलोई के पास से एक विदेशी नागरिक से खरीदकर लाए थे और अपनी बाइक पर सवार होकर स्मैक को असंध में बेचने जा रहे थे। दोनों आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें