करनाल। शाहबाद में कार्यरत एक फायरमैन के खाते में साइबर ठग ने पांच रुपये डालकर 60 हजार रुपये निकाल लिए। फायरमैन ने इसकी शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
गांव ब्रिचपुर निवासी राजेश ने बताया कि वह शाहबाद में फायरमैन के पद पर कार्यरत है। शाहबाद के एचडीएफसी बैंक में उसका खाता है। जुंडला में अनिल नाम का एक आढ़ती है, उसके पिता सतपाल के पास 13 जुलाई को अनिल नाम के व्यक्ति ने फोन कर पूछा कि आप फोन पे चलाते हो कि नहीं, उसके पिता ने मना कर दिया लेकिन बताया कि उसका बेटा राजेश चलाता है। इसके बाद उसका फोन मेरे पास आया और बोला कि मैं अनिल बोल रहा हूं। मैंने 20 हजार रुपये भेजने हैं। उसने पहले उसके फोन पे में 5 रुपये डाले। इसके बाद एक लिंक भेजा और कहा कि इस पर क्लिक कर ओटीपी डाल देना, 20 हजार रुपये खाते में आ जाएंगे। उसने उस लिंक पर क्लिक कर ओटीपी डाला तो उसके खाते 60 हजार रुपये निकल गए। संवाद