फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़कियां और रोशनदान करेंगे सील, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड पर आयोजित बैठक में उपस्थित प्रिंसिपल। संवाद
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 30 मार्च से शुरू करने के निर्देश हैं। इस बार परीक्षाएं नकलरहित संपन्न कराने के लिए ज्यादा सख्ती रहेगी। केंद्र में परीक्षा आयोजित करने के लिए लिए जाने वाले कमरों की खिड़कियों और रोशनदान को भी सील किया जाएगा। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी परीक्षा कक्षों की निगरानी होगी। ताकि बाहर से कोई पर्ची इत्यादि न फेंक सके। इसके अलावा व्यापक पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति स्कूल में शनिवार को स्कूल प्रिंसिपलों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी ने की। इस दौरान बोर्ड के सचिव कृष्ण कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने जिले के सभी स्कूल प्रिंसिपल, केंद्र अधीक्षकों, ऑब्जर्वर आदि को नकल रहित परीक्षाएं संपन्न कराने की शपथ दिलाई। स्कूल प्रिंसिपल मोहिंद्र सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में सभी खंड शिक्षा अधिकारी भी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विद्यार्थियों के मन से निकालना होगा परीक्षा का भय : सचिव
बोर्ड के सचिव कृष्ण कुमार ने कहा कि करनाल जिले में अन्य जिलों के मुकाबले नकल का प्रचलन काफी कम है। यहां ज्यादातर विद्यार्थी ईमानदारी से परीक्षा देते हैं। करनाल की मिसाल अन्य जिलों में भी दी जाती है। परीक्षा पूरी तरह से नकलरहित हो इसके लिए सभी शिक्षकों को संकल्पबद्ध होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। नकलरहित एवं भय मुक्त परीक्षा कराने पर हमें जोर देना होगा। विद्यार्थियों के मन से परीक्षा के भय को भी निकालना होगा।
विज्ञापन

जहां नकल के मामले आए उन स्कूलों में नहीं बनेगा केंद्र
जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी ने बताया कि जिले में 115 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। जिन केंद्रों पर पिछले चार सालों में नकल के ज्यादा मामले सामने आए हैं, उन स्कूलों में इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाएंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक में सभी स्कूल प्रिंसिपलों को निर्देश दे दिए हैं। नकल रहित परीक्षाएं सपन्न कराना हमारा उद्देश्य है। कक्षा दसवीं और बारहवीं के करीब 20 हजार विद्यार्थी परीक्षा में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें