फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी के आदेश भी दरकिनार, समस्या निवारण के लिए नहीं पहुंचा कोई

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पिछले छह माह से मेरठ रोड पर शुगर मिल के सामने सीवर का पानी भरने से तालाब बना हुआ है इससे वहां के दुकानदार परेशान हैं। दुकानदारों का कहना है कि रास्ता बंद होने से ग्राहक दुकानों पर नहीं आ पा रहे हैं। जिससे कारोबार चौपट हो गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त अनीश यादव ने समस्या के समाधान के लिए करीब आठ दिन पहले संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे लेकिन अब भी वहां कोई नहीं पहुंचा। लोगों ने बताया कि छह लेन बनने का कार्य शुरू हुआ तो उन्हें सुविधाएं मिलने की आस थी लेकिन विभागीय ठेकेदार और अधिकारियों की मनमानी उनके लिए आफत बनी है। उपायुक्त के कहने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
वर्जन
एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी बना दी गई है जो मेरठ रोड पर जाकर मामले की जांच करेगी। जो भी खामियां होंगी उन्हें दुरुस्त करवाया जाएगा। अगर उसमें किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनीश यादव, जिला उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें