फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने की आरोपी पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। प्रेम प्रसंग के चलते पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने की आरोपी महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। 31 जुलाई को गांव भादसों निवासी 32 वर्षीय सुखविंद्र ने अपने दोनों बच्चों (कीर्ति व हिमांशु) को फंदे पर लटकाने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद सुखविंद्र के भाई संजय की शिकायत पर सुखविंद्र की पत्नी सीमा व उसके प्रेमी कर्णवीर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। दोनों आरोपी कई दिन से फरार थे। जिन्हें मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से वह मोबाइल भी बरामद किया है जिससे आरोपी सुखविंद्र को धमकियां देते थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सीमा और कर्णवीर का 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान सीमा को सुखविंद्र ने कई बार समझाने की कोशिश की। परंतु वह नहीं मानी। 25 जून को उसने कर्णवीर से शादी कर ली। जांच में सामने आया है कि शादी के बाद से दोनों लगातार सुखविंद्र को बच्चों को छीनने की धमकी दे रहे थे। जिससे सुखविंद्र काफी परेशान था और अपने दो बच्चों को फंदे पर लटकाकर मारने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। इंद्री थाना प्रभारी सचिन का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया था, जहां से न्यायालय ने जेल में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें