फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बैठे निकालें बैंक से पैसे, पोस्टमैन करेगा होम डिलीवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दैनिक खर्च के लिए अगर आपको बैंक से पैसे निकालने हैं तो कहीं जाने की जरूरत नहीं, बल्कि घर बैठे पोस्टमैन के माध्यम से एक से 10 हजार रुपये तक मंगा सकते हैं। यही नहीं अगर आपको बैंक में जाना जरूरी ही है तो आप पहले अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं, जिसके बाद प्राथमिकता के आधार पर आपका कार्य होगा। यह संभव होगा एक वेबसाइट के माध्यम से, जिसे प्रदेश सरकार ने शुरू किया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को बनाने के लिए शासन-प्रशासन और सरकार की ओर नए-नए तरीके निकाले जा रहे हैं, ताकि लोगों का कार्य प्रभावित न हो और वायरस के संक्रमण से बचा जा सके। इसके तहत प्रदेश सरकार ने बैंकिंग सेवाओं को सुविधाजनक बनाने के लिए पहल की है। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सुरेंद्र सिंघाल ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते बैंकों में भीड़ रोकने और बैंकिंग लेनदेन संबंधी कठिनाइयों को दूर करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के वित्त विभाग ने बुक यूअर बैंक स्लॉट टुडे नामक वेबसाइट बनाई है। इसके माध्यम से बैंक खाते से पैसे निकालने और जमा करने के लिए ग्राहक घर से ही स्मार्ट फोन, लैपटॉप या कंप्यूटर में इंटरनेट के माध्यम से पहले ही बुकिंग करवा सकता है। उसके बाद बैंक के कार्य समय में अपनी सुविधा अनुसार लेनदेन के लिए बैंक जा सकते हैं। वहीं जिन ग्राहकों के बैंक खाते आधार नंबर से जुड़े हैं, वह लोग एक हजार रुपये से दस हजार रुपये तक निकालने के लिए इस साइट पर जाकर अपनी डिटेल भरें। इन लोगों को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से पोस्टमैन घर पर ही पैसा देकर आएगा। चाहे किसी भी बैंक में खाता हो फिर भी पोस्टमैन के माध्यम से लेनदेन हो जाएगा। इस वेबसाइट पर अप्वाइंटमेंट लेने पर उपभोक्ता व संबंधित बैंक शाखा प्रबंधक के पास स्वत: ही संदेश आ जाएगा। ऐसे उपभोक्ताओं का बैंक में प्राथमिकता से काम होगा।
यह है ऑनलाइन प्रक्रिया
-बैंक में अप्वाइंटमेंट लेने के लिए स्मार्टफोन, लैपटाप या कंप्यूटर में इंटरनेट के माध्यम से यूआरएल में एचटीटीपी//बैंकस्लॉट.हरियाणा.जीओवी.इन में जाने के बाद बुक यूअर बैंक स्लोट टुडे के नीचे क्लिक करें। नाम, मोबाइल नंबर, आईएफएससी कोड, तिथि व स्लाट का चुनाव करें व अप्लाई बैंक स्लॉट को क्लिक करते ही आपका स्लॉट बुक हो जाएगा। इसको डाउनलोड करके आप उसी समय स्लॉट पर बैंक में जाकर सिर्फ पैसे निकाल व जमा कर सकते हैं। आईएफएससी कोड नहीं पता होने पर सर्च फॉर आईएफएससी को क्लिक करके अपनी बैंक को सेलेक्ट करें, जनपद को सेलेक्ट करें व बैंक शाखा को सेलेक्ट करने पर आईएफएससी कोड पता चल जाएगा।
विज्ञापन

पोस्टमैन से भी मंगवा सकते हैं पैसे
-पोस्टमैन के माध्यम से पैसे लेनदेन के लिए यूआरएल पर ही जाएं और कैश डिलीवरी एट होम पोस्टल बैंक सर्विस के नीचे क्लिक करें। उसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, राशि, जनपद, शहर, अपने घर का पता व पिन कोड भरें और अप्लाई को क्लिक करते ही कैश डिलीवरी बुक हो जाएगी। इसको डाउनलोड करके रखें व पोस्टमैन के आने पर दिखा दें। पोस्टमैन से एक हजार से दस हजार रुपये तक ही कैश डिलीवरी कर सकते हैं। इसके लिए आपके बैंक खाते से आधार नंबर लिंक होना जरूरी है।
अफवाहों से बचें
-एलडीएम ने कहा कि जो भी पैसा चाहे वह जन-धन योजना, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, मिड-डे-मील का पैसा, किसान सम्मान निधि, मनरेगा या कोई अन्य पैसा जो केंद्र सरकार या प्रदेश सरकार की ओर से खाते में डाला गया है या पहले से खाते में जमा है या आने वाला है वह सारा पैसा खाते में जमा रहेगा। उनका संदेश है कि अत्याधिक आवश्यकता पड़ने पर ही बैंक, मित्र बैंक या एटीएम पर जाएं। सैनिटाइजर व साबुन का इस्तेमाल करें। मास्क या गमछा, दुपट्टा से मुंह को ढकें व सामाजिक दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें