फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार के रुपये मांगे तो घर के सामने आकर खा लिया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक व्यक्ति ने छह महीने पहले उधार दिए रुपये वापस मांगे तो कर्जदार युवक ने उसके घर के सामने आकर जहर खा लिया। उसे शीघ्रता से ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर उसने फिर उसके घर के आगे आत्महत्या करने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

न्यायपुरी निवासी रोहताश मलिक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उससे सेक्टर 6 निवासी शिवम ने छह महीने पहले 22000 रुपये उधार लिए थे। अब रुपये वापस मांगे तो वह रविवार को उसके घर के बाहर आया और नशीला पदार्थ खा लिया। कहीं कुछ गलत न हो जाए, इसकी आशंका से उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे ट्रामा सेंटर ले गई, जहां अब उसकी तबियत ठीक है। लेकिन वह धमकी दे रहा है कि यदि रुपये मांगे तो वह उसके घर के आगे जहर खाएगा। सिविल लाइन थाने के विवेचक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शिवम के खिलाफ आत्महत्या की कोशिश करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें