फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हील चेयर फेंसिंग खिलाड़ियों ने पदक जीत इंग्लैंड में फहराया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जहां पूरा देश घर-घर तिरंगा फहराने में भागीदारी कर रहा है, वहीं लंदन में हरियाणा के व्हील चेयर फेंसिंग खिलाड़ियों ने भी तिरंगा फहरा दिया। जहां कॉमनवेल्थ फेंसिंग फेडरेशन की ओर से आयोजित सीनियर, वेटरन, जूनियर कैडेट और व्हील चेयर चैंपियनशिप में कर्ण स्टेडियम की फेंसिंग अकादमी के चार खिलाड़ियों में से प्रवीन, रेखा और देवेंद्र ने पदक झटक लिए।
कार्यकारी खेल अधिकारी और फेंसिंग कोच सत्यवीर सिंह ने बताया कि नौ से 20 अगस्त के बीच इंग्लैंड के पूर्वी लंदन विश्वविद्यालय स्थित स्पोर्टडॉक कैंपस में आयोजित हो रही 2022 सीनियर वेटरन, जूनियर कैडेट और व्हील चेयर चैंपियनशिप में कर्ण स्टेडियम के फेंसिंग खेल अकादमी से गए चार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पहली बार व्हील चेयर फेंसिंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक
प्रतियोगिता में गए व्हील चेयर फेंसिंग के टीम इवेंट में प्रवीन ने रजत, रेखा और देवेंद्र ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं राजीव पदक जीतने से चूक गए। करनाल लौटने के बाद सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। वहीं सभी खिलाड़ियों के परिजनों ने भी मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें