फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गेहूं की आवक शुरू, नमी अधिक होने पर नहीं खरीदी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। शहर की अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो गई है। बुधवार को दोपहर बाद अनाज मंडी में गेहूं की एक ढेरी पहुंची जो करीब 50 क्विंटल थी, लेकिन नमी की मात्रा अधिक होने के कारण उसकी खरीद नहीं हुई।
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान का कहना है कि खरीद के लिए विभाग के अधिकारियों की कोई तैयारी नहीं है। न तो अभी तक अनाज मंडी में बारदाना पहुंचा है और न ही उठान के लिए टेंडर हुआ है। अनाज मंडी में अब गेहूं आनी शुरू हो गई है। ऐसे में किसानों को खरीदार का इंतजार करना पड़ेगा। इससे अलग अनाज मंडी में एजेंसी की ओर से कौन-कौन खरीदारी कराएगा। यह भी ड्यूटी नहीं लगी है।
विज्ञापन



अनाज मंडी में अब पांचों गेटों पर सीसीटीवी का पहरा होगा। मार्केट कमेटी की ओर से पांचवें गेट पर भी चार सीसीटीवी लगवाए गए हैं। यह गेट उद्योग क्षेत्र की तरफ है। इससे पहले चार गेटों पर 15 कैमरे लगे थे। अब अनाज मंडी में 19 सीसीटीवी का पहरा रहेगा। वहीं अधिकारियों का कहना है कि पीने के पानी के लिए नौ वाटर कूलर लगाए गए हैं।

मार्केट कमेटी की ओर से 30 कच्चे कर्मचारियों की मांग की है। इनमें कंप्यूटर ऑपरेटर व सुरक्षा कर्मी शामिल हैं ताकि अनाज मंडी के सभी गेटों पर सुरक्षाकर्मी तैनात रह सकें। फिलहाल मंडी के दो गेट खोले जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर अन्य गेट खोले जाएंगे ताकि किसानों के गेट पास कटवाने के लिए इंतजार न करना पड़े।


अनाज मंडी में सभी गेटों पर सीसीटीवी हैं। आवश्यकता अनुसार गेट खोले जाएंगे। पीने के पानी के लिए नौ वाटर कूलर लगाए गए हैं। किसानों को किसी प्रकार की समस्या आने नहीं दी जाएगी
विज्ञापन

- आशा, सचिव मार्केट कमेटी


अनाज मंडी में दूसरे दिन भी बारदाना नहीं पहुंचा है। अधिकारी अभी तक उठान के लिए टेंडर ही न नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण बारदाना भी नहीं मिल रहा है। करनाल अनाज मंडी में आवक भी शुरू हो गई है, लेकिन खरीदने वाला ही नहीं है।
- रजनीश चौधरी, चेयरमैन हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें