करनाल। पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय के जनसंचार विभाग में हरियाणवी सिनेमा विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। इस अवसर पर हरियाणवी ओटीटी एप से मशहूर विनय लाठर, नितिन गुप्ता और अनुज शर्मा के साथ-साथ हरियाणवी फिल्म भगत सिंह के कलाकार राहुल शर्मा, कौशल, लव शर्मा, कृष्ण मलिक और तहसीन ने विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए अपनी चुनौतियों और अनुभवों को साझा किया।
इसमें जनसंचार विभाग के पूर्व छात्र तहसीन ने इस फिल्म में सुखदेव की भूमिका निभाई है। ऐसे में सेमिनार संयोजिका डॉ. रश्मि सिंह ने कहा कि अपने ही विभाग से पढ़कर निकले छात्रों को बड़े पर्दे पर देखकर विद्यार्थियों का उत्साह और बढ़ता है। विद्यार्थी इससे प्रेरित होते हैं और आगे चलकर उनमें कुछ करने की इच्छा बरकरार रहती है। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विभाग में समय-समय पर आयोजित होते रहते हैं जिससे विद्यार्थियों को बहुत लाभ होता है।
इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. रेखा त्यागी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि जनसंचार विभाग के विद्यार्थी हमेशा से महाविद्यालय का नाम रोशन करते आए हैं और आगे भी करते रहेंगे। इस मौके पर विद्यार्थियों ने फिल्मी कलाकारों के साथ यादगार के तौर पर तस्वीरें भी खिंचवाईं। जनसंचार विभाग के पूर्व छात्र तहसीन ने इस फिल्म में सुखदेव की भूमिका निभाई है।