फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सप्ताह बीता, 60 लोगों से पूछताछ, 200 कैमरे खंगाले, नतीजा सीफर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। ट्रैक पर एंगल रखकर एक्सप्रैस ट्रेन को पलटने की साजिश रचने वाला एक सप्ताह बाद भी जीआरपी के हत्थे नहीं चढ़ा है। एक सप्ताह में जीआरपी 60 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। आसपास की कॉलोनियों में 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाल चुकी है। एक दर्जन फैक्ट्ररियों की जांच हो चुकी है। 10 कबाड़ियों से नए एंगल के बारे में पूछताछ हो चुकी है। जीआरपी के मुखबिरों के हाथ भी कोई सुराग नहीं लगा है। जीआरपी एसपी सुमित कुमार लगातार मामले की रिपोर्ट ले रहे हैं। आरोपी का गिरफ्त में न आना जीआरपी का सिरदर्द बढ़ा रहा है। वहीं जीआरपी के अधिकारी अब भी मामले का जल्द पटाक्षेप करने का दावा कर रहे हैं।
विदित है कि बुधवार को गोहाना रोड पुल के नीचे डाउन लाइन पर रेलवे ट्रैक पर 20 फीट लंबा व ढाई इंच मोटा एंगल रखकर नेताजी एक्सप्रैस ट्रेन को पलटाने का प्रयास किया गया था। लोकोपायट रंजन की सूझबूझ से यह हादसा टल गया था। लोको पायलट के बयानों पर मामले में जीआरपी ने अज्ञात पर केस दर्ज किया था। अब तक आरोपी का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
जीआरपी के प्रभारी बलवान ने बताया कि कई दिनों से मामले में लोगों के घरों में लगे सीसीटीवी से आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही लोगों से आरोपी के बारे में पूछताछ भी की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द आरोपी को पकड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें