फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अनुदान प्राप्त सोलर पंप बेचा तो सब्सिडी की होगी वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा की ओर से सोलर पंप लगाने के लिए किसानों को पीएम कुसुम योजना के तहत विशेष अनुदान दिया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद कई किसान सोलर पंप सिस्टम को दूसरो को बेच दे रहे हैं। ऐसे किसानों से अनुदान राशि को वापस वसूला जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि विभाग को इस प्रकार की शिकायतें मिल रही हैं कि कई किसानों ने अपने सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है या निर्धारित स्थान के अलावा किसी अन्य स्थान पर स्थापित कर उन्हें अन्य किसी कार्यों में उपयोग में लाया जा रहा है। जबकि पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों को जब सोलर पंप लगाने की स्वीकृति दी जाती है तो उस समय किसानों से यह लिखित रूप में लिया जाता है कि वे अपने यहां लगने वाले सोलर पंप को ना तो किसी अन्य व्यक्ति को बेचेंगे व न ही उसे अन्य जगह शिफ्ट करेंगे। यदि वे ऐसा करेंगे तो सरकार उन्हें दी गई अनुदान राशि वापस ले सकती है।
उन्होंने बताया कि जिले के सब्सिडी प्राप्त किसानों की जांच कराई जाएगी, यदि शिकायतें सही मिलती है तो वसूली की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील की कि किसान किसी के बहकावे में न आएं। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा समय समय पर मौके पर जाकर औचक निरीक्षण भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें