करनाल। हवाओं में आंशिक बदलाव के कारण आसमान पर बादलों की आवाजाही रही। जिसके कारण अधिकतम तापमान स्थिर रहा। दो मई से आसमान पर बादलों की आवाजाही तेज होने की संभावना है। जिसके कारण चार व पांच मई को कहीं-कहीं बारिश संभावित है।
मौसम विशेषज्ञों को 30 अप्रैल व एक मई को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना थी, लेकिन हवाओं में नमी के कारण तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार के समान ही है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि एक मई को भी मौसम स्थिर रह सकता है, आसमान साफ रहेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता के असर से बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है। ब्यूरो