फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागे अरमान, निशुल्क शिक्षा के लिए 10259 सीटें बच्चों के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। निजी स्कूलों की ओर से आरक्षित सीटों का विवरण जारी होने के साथ ही विद्यार्थियों में निशुल्क शिक्षा के अरमान जाग गए हैं। सभी छह खंडों के 361 स्कूलों ने 10259 सीटें नियम के तहत निशुल्क शिक्षा के लिए विद्यार्थियों के नाम की हैं। विद्यार्थी दाखिलों के लिए 14 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। कोरोना के चलते दो साल बाद विद्यार्थियों को नियम के तहत कक्षा दूसरी से 12वीं तक दाखिले दिए जाएंगे।
दो साल से दाखिले न होने के कारण कक्षा दूसरी और तीसरी की सभी स्कूलों की रिजर्व सीटें खाली हैं। इस बार सबसे ज्यादा कक्षा तीसरी में 1515 और सबसे कम कक्षा 11वीं में 711 सीटों पर दाखिले होंगे। वहीं पहली बार अन्य कक्षाओं के साथ ही 11वीं में भी विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा। इसके लिए उन्हें परीक्षा भी देनी होगी। जबकि अब तक 11वीं में दाखिला 10वीं के परीक्षा परिणाम में मेरिट के आधार पर दिया जाता रहा है। इस बार बोर्ड की ओर से बिना परीक्षा के परिणाम जारी किया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन

यह रहेगी दाखिला प्रक्रिया
- 14 नवंबर तक दाखिले के लिए आवेदन हाेंगे
- 18 नवंबर तक आवेदनों की जांच होगी।
- 21 नवंबर को चयनित छात्रों की परीक्षा होगी।
- 26 नवंबर को परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा।
- 29 नवंबर को ड्रा निकाला जाएगा।
- ड्रा में चयनित छात्रों को 1 से 10 दिसंबर तक दाखिला लेने का मौका मिलेगा।
ये जरूरी दस्तावेज चाहिए
- बच्चे व अभिभावक का आधार कार्ड, बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र और मूल निवास रिहायश प्रमाण पत्र।
- बीपीएल कार्ड या 2 लाख रुपये से कम का आय प्रमाणपत्र।
- बच्चा जिस स्कूल में पढ़ रहा है उस स्कूल से बच्चे का एसआरएन नंबर।
- जिस स्कूल में बच्चा पहले से पढ़ रहा है उस स्कूल का यूडीआईएसई कोड आवश्यक है। यह स्कूल से या बीईओ कार्यालय में लगी स्कूल की वैकेंसी लिस्ट वाले पेज में भी देख सकते हैं।
विज्ञापन

- फॉर्म भरते हुए अभिभावक का मोबाइल नंबर होना चाहिए।
- अगर बच्चा सरकारी स्कूल में पढ़ता है तो उसकी अंक तालिका व अन्य जरूरी संबंधित जानकारी भी समय-समय पर संस्था द्वारा दे दी जाएगी।
विद्यार्थी 14 नवंबर तक 134ए के तहत दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्कूलों की ओर से पोर्टल पर आरक्षित सीटों का विवरण जारी कर दिया गया है। पहली बार 11वीं में दाखिले भी अन्य कक्षाओं के साथ ही दिए जाएंगे।
-रोहताश वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें