फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर इंतजार, शाम को जारी हुई दूसरी वरीयता सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कॉलेजों के दाखिले के लिए दूसरी वरीयता सूची बुधवार देर शाम को जारी की गई। विद्यार्थी दिनभर वेबसाइट पर वरीयता सूची का इंतजार करते रहे। शाम पांच बजे के बाद विभाग की ओर से जारी की गई इस सूची में शामिल विद्यार्थी अब 25 सितंबर तक विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए फीस जमा करवा सकेंगे। इस सूची के बाद भी किसी कॉलेज में किसी डिग्री कोर्स के लिए सीटें खाली रहती हैं तो उन्हें 28 सितंबर को ओपन काउंसलिंग के माध्यम से भरा जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले के 15 कॉलेजों में विभिन्न कोर्सों के लिए 8659 सीटें निर्धारित की गई हैं। इनमें से आधी सीटों पर दाखिले हो चुके हैं, जबकि आधी सीटें खाली हैं। आवेदनों को देखते हुए दूसरी सूची के बाद भी कुछ कोर्सों में सीटें खाली रहने की संभावना है। आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि दूसरी सूची के बाद संभवत: सभी सीटों पर दाखिला हो जाएगा। अगर फिर भी सीटें खाली रहती हैं तो उन पर ओपन काउंसलिंग के माध्यम से भरा जाएगा।
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज में विभिन्न कोर्सों की दूसरी सूची इस प्रकार रही है।
बीए एडेड
श्रेणी अधिकतम न्यूनतम
ऑल इंडिया 100.2 96
हरियाणा सामान्य 96 92.6
एससी 92.4 90.8
बीसी ए 92 59
बीसी बी 92.4 50.8
बीकॉम एडेड
श्रेणी अधिकतम न्यूनतम
ऑल इंडिया 97.4 96.6
हरियाणा सामान्य 96.4 89.4
एससी 92.4 90.8
बीसी ए 78 --
बीसी बी 87.8 --
बीकॉम स्व पोषित
श्रेणी अधिकतम न्यूनतम
ऑल इंडिया 89.8 87.4
हरियाणा सामान्य 86.6 80
बीएसी नॉन-मेडिकल एडेड
श्रेणी अधिकतम न्यूनतम
ऑल इंडिया 95.6 94.6
हरियाणा सामान्य 94 73.8
बीएसी नॉन-मेडिकल स्व पोषित
श्रेणी अधिकतम न्यूनतम
आल इंडिया 89.8 80
हरियाणा सामान्य 67.8 59.8
बीएसी मेडिकल
श्रेणी अधिकतम न्यूनतम
आल इंडिया 86.6 73.2
हरियाणा सामान्य 70.4 68.8
बीबीए
श्रेणी अधिकतम न्यूनतम
ऑल इंडिया 94.9 89
हरियाणा सामान्य 88 84.4
एससी 65.5 --
बीसीए 83.2 81.4
बीसीए
श्रेणी अधिकतम न्यूनतम
ऑल इंडिया 94.4 89
हरियाणा सामान्य 88 84.4
एससी 65.4 --
बीसीए 83.2 81.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें