करनाल। महिलाओं के अखंड सौभाग्य से जुड़े करवाचौथ के त्योहार की पूर्व संध्या पर बाजार देर रात तक गुलजार रहे। सुहागिनों ने बाजार में जमकर खरीदारी की तो मेहंदी लगवाने के लिए घंटों तक इंतजार किया। अब रविवार को शृंगार कर वे पति की सलामती के लिए व्रत रखेंगी।
कर्ण गेट पर शनिवार सुबह से ही खरीदारी करने वाली महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जिसके चलते दिनभर लगा रहा जाम रहा, जिससे सुहागिनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्यादा परेशानी मेहंदी लगवाने वाली सुहागिनों को हुई। उन्हें भीड़ में मेहंदी लगे हाथों को ऊपर उठाकर दूर तक जाना पड़ा ताकि मेहंदी खराब न हो।
देर शाम तक मेहंदी, शृंगार, पूजन सामग्री, ब्यूटी पॉर्लर, कपड़े की दुकानों में भीड़ लगी रही। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने से व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे। मेहंदी लगाने के लिए जगह-जगह स्टॉल सजाए गए, जिस पर महिलाओं की कतार लगी रही। हाथ में डिजाइन के हिसाब से मेहनताना लिया। जिन महिलाओं का पहला करवाचौथ था, उनमें अधिक उत्साह दिखा।
पूजा के लिए मिट्टी और चीनी के करवे, दीए, रुई और कथा करने के लिए माता की फोटो विशेष रूप से खरीदी गई। वहीं सरगी के लिए फीकी फिरनी, मठी, खील बतासे और मिठाई की दुकानों पर देररात भीड़ देखी र्गई।
मेहंदी के रेट हुई 5 गुना
शुक्रवार को जहां मेहंदी के रेट 100 रुपये से शुरू थे, लेकिन शनिवार आते आते मेहंदी लगवाने वालों ने इसके दाम बढ़ाकर 500 रुपये कर दिए। वहीं राजस्थान से चाय पत्ती और गुड़ से तैयार सस्ती मेहंदी भी महिलाओं ने खूब पसंद की।
चांदी की बढ़ी मांग
करवाचौथ पर चांदी की मांग अधिक रही। क्योंकि इस अवसर पर उपहार देने के लिए चांदी की पायल, कोका, चुटकी और सिर की बॉलियों की अधिक खरीदारी हुई। सोने का मंगलसूत्र और अंगूठी की मांग भी खूब रही।
सराफ लव गोयल ने बताया कि मांग अधिक होने के कारण चांदी जहां शुक्रवार को 66000 रुपए किलो थी। वहीं, शनिवार को 66500 रुपए किलो हो गई। सोने का रेट 22 कैरेट 45500 प्रति 10 ग्राम रहा, 24 कैरेट 49500 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
71: करवा चौथ को लेकर बाजार में पहुची सुहागिनों में दिखा भारी उत्साह। अमर उजाला
68: करवा चौथ को लेकर चूड़ी बाजार में दिखा पहुची सुहागिनों में भारी उत्साह। अमर उजाला
62: करवा चौथ को लेकर चूड़ी बाजार में दिखा पहुची सुहागिनों में भारी उत्साह। अमर उजाला
17.....करवा चौथ की पूर्व संध्या पर दुपटा माकेंट में दोनो हाथों पर मेहंदी लगवा भीड़ में हाथ ऊपर कर घर जा