- पहले परिजनों ने बेसहारा पशु को बताया था हादसे का कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। घरौंडा में 13 सितंबर को हुए हादसे की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें एक कार चालक की टक्कर से बाइक सवार विकास की मौत हुई है। पहले परिजनों को बताया था कि बेसहारा पशु के आने से विकास के साथ हादसा हुआ है लेकिन जब परिजनों ने सीसीटीवी की फुटेज देखी तो उसमें कार चालक बाइक सवार को टक्कर मारता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
अराईपुरा निवासी सत्यवान ने बताया कि उसका बेटा आईटीआई में पढ़ता था। वह पेपर लेकर घर लौट रहा था तो 13 सितंबर को शाम के साढ़े छह बजे उसके लड़के विकास को एक गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उसके बेटे की मौत हो गई। पहले उन्हें सूचना दी गई थी कि बेसहारा पशु के कारण उनके बेटे के साथ हादसा हुआ है लेकिन जब उन्होंने यूनियन बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की तो पता चला कि एक गाड़ी चालक ने उनके बेटे को टक्कर मारी थी।