फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसाें में दो लोगों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पिछले चौबीस घंटे के दौरान दो जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। दोनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में पुलिस को दी शिकायत में प्रेम नगर निवासी सर्वेश कुमार ने बताया कि उसका भाई अवदेश शर्मा एक कार कंपनी में काम करता था। वह 23 जुलाई की शाम छह बजे कंपनी से घर आ रहा था। जब साढ़े छह बजे तक घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने उसके बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की फिर उसकी कंपनी में चला गया। वहां उसे अवदेश मिल गया। इसके बाद वे दोनों घर के लिए चल पड़े। न्यू वर्ल्ड होटल के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह उसे अस्पताल लेकर गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में अशोक नर्सरी कुंजपुरा रोड निवासी साधना देवी ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के बेगुसराय जिले की रहने वाली है। वह पिछले 15 साल से करनाल में रह रही है। उसका पति मजूदरी करता था। 22 जुलाई की शाम करीब सात बजे वह अपने पति सुनील के साथ सेक्टर-9 मार्केट में सब्जी लेने जा रही थी। उसका पति साइकिल लेकर पैदल चल रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उसके पति को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह उसे अस्पताल लेकर गई जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें