फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो मिले इन्फ्लूएंजा बी पॉजिटिव, छह नेगेटिव, आठ सैंपल जांच को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के आठ संदिग्ध मरीज बृहस्पतिवार को सामने आए हैं, इन सैंपलों को जांच के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की विषाणु जांच लैब में भेजा गया है। जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार तक आने की उम्मीद है। वहीं, बुधवार को जांच के लिए भेजे आठ सैंपलों में से दो केस एच3एन2 बी इन्फ्लूएंजा पॉजिटिव मिले हैं, जो कि मौजूदा एच3एन2-ए इन्फ्लूएंजा पाॅजिटिव नहीं है। इन मरीजाें को सांस लेने में दिक्कत नहीं है। वे घर पर ही ठीक हो सकते हैं।
बुधवार तक सिविल अस्पताल से भेजे गए कुल 20 संदिग्ध मरीजों के सैंपलों में से आठ मरीजों के सैंपल अब तक इनफ्लुएंजा बी पॉजिटिव आ चुके हैं। बुखार से पीड़ितों का सिविल अस्पताल की फ्लू ओपीडी में आना जारी है। वीरवार को 94 मरीज फ्लू ओपीडी में पहुंचे, जिनकी जांच के बाद आठ में इन्फ्लूएंजा होने का संदेह होने पर सैंपल लिए गए और जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे।
विज्ञापन

एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के संबंध में पूरी एहतियात बरती जा रही है। निजी अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि अपने यहां आने वाले फ्लू के मरीजाें की जानकारी सिविल सर्जन कार्यालय में उपलब्ध कराएं। जिससे उनके सैंपल लेकर जांच कराई जा सके।
विज्ञापन

- डॉ. योगेश शर्मा, सिविल सर्जन

जिले में ऑक्सीजन की स्थिति
एच3एन2-ए इन्फ्लूएंजा पाॅजिटिव मरीजों को सांस लेने में परेशानी हाेती है, ऐसे में उन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। जिले में ऑक्सीजन की स्थिति की बात करें तो सिविल अस्पताल में 1000 एलपीएम और 200 एलपीएम क्षमता वाले दो ऑक्सीजन प्लांट चल रहे हैं। कोरोना से पहले सिविल अस्पताल में 200 एलपीएम की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट चल रहा था, जिसके बाद 1000 एलपीएम की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट लगवाया गया था, जो करीब तीन माह पहले ही शुरू किया गया है। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी ब्लॉक और आईपीडी ब्लॉक के सभी बेड पर ऑक्सीजन है। वहीं, सिविल अस्पताल के सभी 200 बेड पर ऑक्सीजन है। जिले के सभी सीएससी के 10-10 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा है, जिसे 30 बेड तक पहुंचाया जा सकता है। टाइप बी और डी मिलाकर कुल ऑक्सीजन सिलिंडर की संख्या 700 है।

यहां ऑक्सीजन की इतनी क्षमता
- कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में 1000 एलपीएम
- सिविल हस्पताल में 1200 एलपीएम
- नीलोखेड़ी अस्पताल में 250 एलपीएम
- इंद्री सीएचसी में 300 एलपीएम
- असंध सब डिविजनल में 600 एलपीएम

- घरौंडा सीएचसी में 666 एलपीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें