फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अवैध खनन करने वालों पर पांच लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल/ घरौंडा। यमुना क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को लेकर पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। फरीदपुर क्षेत्र में पुलिस ने छापामारी कर अवैध खनन करने वालों की जेसीबी और डंफर को कब्जे में ले लिया। वहीं, अवैध खनन करने वालों पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली की फरीदपुर क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची तो जेसीबी से रेत को डंफरों में भरा जा रहा था। पुलिस को देख चालक तीन डंफर लेकर भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया मगर सफल नहीं हो सके। बाद में पुलिस ने माइनिंग विभाग के अधिकारियों काे मौके पर बुलाया। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि यमुना क्षेत्र में अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी व एक रेत से भरा डंफर पकड़ा है। अवैध खनन करने वाले पर पांच लाख का जुर्माना लगाया है। अवैध खनन करने वालों की तलाश की जा रही है। जुर्माना नहीं भरने पर कानूनी कार्रवाई होगी। खनन अधिकारी सुनील ने बताया कि उनकी टीम ने मुंढो गढ़ी क्षेत्र का दौरा किया। जहां यमुना क्षेत्र में करीब दो एकड़ जमीन से रेत निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें