फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना और ब्लैक फंगस से दो मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिले में कोरोना का खतरा बढ़ने लगा है। लगातार तीन दिन से कोरोना संक्रमित मरीजों की जान जा रही है। वीरवार को भी एक मरीज की मौत हो गई। कोरोना के 2 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं 4 मरीजों ने कोरोना को हराया। ब्लैक फंगस से भी मरीजों की जान जा रही है। इसके दो नए केस आए हैं और एक मरीज की जान चली गई। जिले में ब्लैक फंगस के 255 मामले आ चुके हैं और 67 मरीजों की मौत चुकी है। 28 मरीजों को इलाज कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। अब तक कोरोना से 549 मरीजों की मौत हो चुकी और 28 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले का पॉजिटिविटी रेट 7.30 प्रतिशत और रिकवरी रेट 98.55 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है।
विज्ञापन

26 क्रेंदों पर 1406 ने लगवाया टीका
बुधवार को वैक्सीन खत्म होने के बाद देर शाम तक स्वास्थ्य विभाग के पास साढ़े तीन हजार कोरोना वैक्सीन पहुंची। वीरवार को जिले में 26 जगहों पर वैक्सीनेशन सेंटर बनाए। इन सभी सेंटरों पर 1406 ने टीका लगवाया। इनमें युवाओं की संख्या सबसे अधिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें