करनाल। पुलिस के डिटेक्टिव स्टाफ ने गुरुद्वारे से दानपात्र चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पांच हजार रुपये, चोरी किया हुआ दानपात्र व तीन लोहे की रॉड भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार जसविंदर सिंह निवासी गांव धनोरा जागीर जिला करनाल ने एक मई को गुरुद्वारे के दानपात्र से रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। शिकायत पर इंद्री थाना में केस दर्ज किया गया था। जांच अधिकारी ने बताया कि 13 मई को इस मामले में नसरुद्दीन उर्फ पिचकू निवासी मुरादनगर डेरा नजदीक पश्चिमी यमुना नहर थाना लाडवा जिला कुरुक्षेत्र, अजीबू उर्फ लाला उत्तर हैरुन उर्फ लोफर शेख निवासी मुरादनगर डेरा नजदीक पश्चिमी यमुना नहर थाना लाडवा जिला कुरुक्षेत्र को साक्ष्य के आधार पर इंद्री क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने नशे के लिए गुरुद्वारा व मंदिरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने के बारे में खुलासा किया।