फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो हरियाणा प्रतियोगिता के ट्रायल स्थगित, मायूस लौटे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। खेलो हरियाणा प्रतियोगिता से पूर्व होने वाले ट्रायल की तिथि स्थगित कर दी गई है जिससे खिलाड़ियों को बुधवार को निराशा हाथ लगी। सुबह से शाम तक खिलाड़ी उत्साह के साथ कर्ण स्टेडियम में इन प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए आवेदन करते रहे।
विज्ञापन

शाम को जब ट्रायल स्थगित होने की जानकारी मिली तो मायूस लौट गए। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा की ओर से पत्र जारी कर 11 से 13 अगस्त तक होने वाले ट्रायल को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। ट्रायल के तहत 27 व 28 अगस्त को 20 खेलों की प्रतियोगिताएं होनी थी। बुधवार तक जिले के करीब 450 खिलाड़ियों ने ट्रायल के लिए आवेदन किया था। हालांकि जब भी ट्रायल होंगे इनके आवेदन निरस्त नहीं माने जाएंगे। खेलो हरियाणा में चुने हुए खिलाड़ियों का खेलो इंडिया के लिए चयन होना है। खेलो इंडिया की मेजबानी इस बार हरियाणा करेगा।
खिलाड़ियों की विकल्प बढ़ाने की मांग
कर्ण स्टेडियम में आवेदन करने पहुंचे खिलाड़ी दीपांशु, सन्नी, सचिन, सुरेंद्र व अजय शर्मा ने कहा कि खेलो हरियाणा के ट्रायल के आवेदन में एक खिलाड़ी को केवल दो खेलों में भागीदारी का ही विकल्प है। टीम वाले खेलों में केवल एक ही अंतिम विकल्प है। विभाग को इस नियम में संशोधन करना चाहिए। एक खिलाड़ी को कई खेलों में भागीदारी का अवसर मिले। चाहे वह एथलेटिक्स मुकाबले हों या अन्य प्रतियोगिता।
विज्ञापन

विभागीय मुख्यालय पंचकूला से ट्रायल स्थगित करने के आदेश आए हैं। जिसकी पालना की जाएगी। जिन बच्चों ने आवेदन कर दिए हैं उनका पंजीकरण आगामी ट्रायल तिथियों के लिए मान्य रहेगा।
विज्ञापन

-सत्यनारायण, उपाधीक्षक, खेल विभाग, कर्ण स्टेडियम करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें