फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्रामा सेंटर की सुविधाओं में इजाफा, नौ माह में 99131 ने कराया इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व ट्रामा दिवस
विज्ञापन

- मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन के 30 और नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में 19 बेड की सुविधा
अनुज शर्मा
करनाल। सड़क दुर्घटनाओं में साल दर साल घायल मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। उसी हिसाब से जिले में स्वास्थ्य सेवाएं भी बढ़ रही हैं। आंकड़ों की बात करें तो जिले में जनवरी से सितंबर तक इमरजेंसी व ट्रामा सेंटर में 99 हजार 131 मरीजों ने इलाज कराया है। इनमें कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में 58,751 और जिला नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में 40,380 मरीजों ने इलाज कराया।
जिला नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर के इंचार्ज डॉ. दीपक गोयल ने बताया कि ट्रामा सेंटर में साल दर साल सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। इसी वर्ष ट्रामा सेंटर के अंदर ट्राइज कक्ष की शुरूआत की गई है। इससे ट्रामा सेंटर में आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज मिल रहा है। इससे यहां पर आने वाले प्रत्येक मरीज को सबसे पहले ट्राइज कक्ष में ले जाया जाता है। इसके बाद वहां पर मरीज की गंभीरता अनुसार इलाज किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रामा सेंटर को चार विभागों में बांटा गया है। इसमें रेड, येलो, ग्रीन और ब्लैक जोन शामिल है। इसमें रेड जोन अति गंभीर, येलो जोन में कम गंभीर, ग्रीन में छोटी-चोटी चोट लगने वाले मरीज और अंत में ब्लैक जोन में मृत लोगों के शवों को रखा जाता है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज और नागरिक अस्पताल में ये सुविधा
सर्जन एवं इमरजेंसी इंचार्ज डॉ. गौरव थामी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में 30 बेड हैं। सभी पर ऑक्सीजन फिक्स है। चार वेंटिलेटर। वहीं कॉलेज में एमआईसीयू, आरसीयू, एसआईसीयू, एनआईसीयू, पीआईसीयू उपलब्ध है। जहां पर गंभीर मरीजों का इलाज किया जाता है। एक शिफ्ट में चार डॉक्टर, एक इंटर्न, 12 नर्सिंग स्टाफ तैनात है।

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी व ट्रामा सेंटर में आए केस
माह मेडिकल कॉलेज नागरिक अस्पताल
जनवरी 5422 3403
फरवरी 5798 3667
मार्च 6360 4358
अप्रैल 6241 4693
मई 7000 4906
जून 6669 4583
जुलाई 7174 4566
अगस्त 6464 5382
सितंबर 7623 4822
यह डाटा मेडिकल कॉलेज और नागरिक अस्पताल से लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें