फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लोन दिलाने का झांसा देकर फर्म के खाते में ट्रांसफर कराई नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
- यूनियन बैंक का एजेंट बताने वाले ने पिता-पुत्र को लगाई सात लाख रुपये की चपत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बेटे के नाम यूनियन बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर खुद को बैंक एजेंट बताने वाले ने पिता-पुत्र को सात लाख रुपये की चपत लगा दी। एजेंट ने बैंक से लोन पास कराने के बाद राशि बैंक में ही एक फर्म का खाता खोलकर उसमें ट्रांसफर करा ली। पीड़ित ने इस मामले में एसपी से गुहार लगाई, जिसके बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर बाजार निवासी ओमप्रकाश ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि नवंबर 2022 में व्यापार के सिलसिले में उन्हें लोन की आवश्यकता थी। जिसके लिए यूनियन बैंक में संपर्क किया था। जिसके बाद बैंक से खुद को एजेंट बताने वाले अमित ठाकुर ने उससे संपर्क किया। उसने विश्वास दिलाया कि सात लाख रुपये का लोन करा देगा। उसने बेटे भरत कुमार के दस्तावेज लिए और कहा कि अफसरों से जान पहचान है, जल्द लोन करा देगा। एक दिन अमित ठाकुर का कॉल आया और कहा कि लोन पास हो गया है। जिसके लिए मार्जिन मनी के तौर पर 76 हजार रुपये बैंक में जमा कराने होंगे। जिसके बाद सेक्टर-9 स्थित बैंक के शाखा मैनेजर को देने के लिए उसने 70 हजार रुपये ले लिए। साथ ही 36 हजार रुपये की एक एलईडी अपने लिए ली। कुछ वक्त बाद पता चला कि एजेंट ने लोन की रकम करुणा ट्रेडर नाम की फर्म के खाते में डाल ली है। उसे एक भी रुपया नहीं मला। फर्म का खाता भी यूनियन बैंक में ही था। 23 दिसंबर 2022 को ही लोन खाते में भेजा जा चुका था। जिस पर एजेंट अमित ठाकुर से बात की गई और उसने पांच किस्तों में ढाई लाख रुपये दिए, लेकिन बाकी रकम देने से मना कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि अब एजेंट जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें