मधुबन। घोघड़ीपुर गांव निवासी व्यक्ति ने उसकी पत्नी से बेटा-बेटी को बचाने की गुहार लगाई है। पीड़ित अशोक मान ने कहा कि उसकी पत्नी सीमा मानसिक रूप से विकृत है और वह बच्चों को नुकसान पहुंचा सकती है। वह उसकी बेटी वैनी मान (4) और बेटे अविष्मान (2) को लेकर कहीं चली गई है। शनिवार की सुबह 11 बजे दोनों बच्चे लेकर वह निकली थी, जिसके बाद उसका पता नहीं है। उसे डर है कि वह बच्चों को नुकसान पहुंचा सकती है। क्योंकि वह उसने मारपीट करती है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर पत्नी और बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।