फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नील गाय से टकराई बाइक, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। इंद्री के पास हुए सड़क हादसे में पानीपत के हरिनगर निवासी महिला की मौत हो गई। महिला रेलवे में कार्य करती थी और दिसंबर में सेवानिवृत्त होने वाली थी। वह अपने बेटे के साथ बाइक पर बेटी के घर से लौट रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हरिनगर निवासी राजरानी शनिवार को छोटे बेटे के साथ बेटी के घर लाडवा गई थी। भैया दूज मनाने के बाद जब वह घर वापस लौट रहे थे। इंद्री के पास नील गाय से टकराकर बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर गए। महिला का सिर सड़क पर लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें