फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दो सड़क हादसों में तीन लोगों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जीटी रोड पर दो सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। नमस्ते चौक पर रविवार को दो बाइक सवार टकरा गए। इस हादसे में पिंगली निवासी 27 वर्षीय राजेश की जान चली गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार पानीपत निवासी रविशंकर की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

राजेश घरौंडा में प्रॉपर्टी डीलर के पास काम करता था। वह घरौंडा से घर लौट रहा था। उसके दो बच्चे हैं। वहीं रविशंकर करनाल में एक कंपनी में काम करता था। वह भी घर की तरफ जा रहा था। इन दोनों की बाइक आपस में टकराई है या अज्ञात वाहन ने इन्हें टक्कर मारी है, इसकी जांच सिटी थाना पुलिस कर रही है।
वहीं जीटी रोड पर नीलकंठ के समीप बाइक सवार 62 वर्षीय किसान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। राहगीर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। मृतक अमरजीत हांसी रोड पर गली नंबर छह में रहते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें