फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सर्व कर्मचारी संघ ने प्रस्ताव किए पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सर्व कर्मचारी संघ करनाल शाखा ने सोमवार को प्रांतीय आह्वान पर सुबह 11 बजे लघु सचिवालय के सामने विधानसभा की तर्ज पर कर्मचारी जन असेंबली लगाई, जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बाद में आठवां वेतन रेगुलेशन पुरानी पेंशन, न्यूनतम वेतन जोखिम भत्ता, महंगाई भत्ता, समान काम समान वेतन, बिजली बिल, नई शिक्षा नीति, पेंशनर आदि प्रस्ताव पारित कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

कर्मचारी जन असेंबली में जिला प्रधान सुशील गुर्जर सिरसी ने कहा कि हरियाणा के सरकारी और अर्ध सरकारी विभागों, नगर निगमों, विश्वविद्यालयों और पंचायती राज संस्थानों में कार्यरत 100 से अधिक संगठनों का प्रतिनिधित्व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा करता है। केंद्र सरकार हर 10 वर्ष में कर्मचारियों के वेतन संशोधन के लिए आयोग का गठन करती है और अब तक सात वेतन आयोग बन चुके हैं। इस मौके पर शारदा, कृष्ण शर्मा, ओमप्रकाश सिहमार, सतपाल सैनी, ओमप्रकाश माटा, विजय शर्मा, बलराज, धीरज रावत मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें