माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को आगाज हुआ। दौड़ के तीन मुकाबलों, लड़कों में लवली और लड़कियों में तन्नू प्रथम रहे। कुल छह अलग-अलग खेलों के मुकाबले हुए। जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लेकर जोश दिखाया। मंगलवार को भी कई खेलों के मुकाबले होंगे। साथ ही विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला पहुंचे। वशिष्ठ अतिथि सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्घी, पार्षद वीर विक्रम कुमार और मेघा भंडारी पहुंचे। प्रिंसिपल डॉ. राजेश रानी, शारीरिक शिक्षा विभाग से डॉ. विनोद चहल और डॉ. यशपाल ने उनका स्वागत किया।
प्रिंसिपल डॉ. राजेश रानी ने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मस्तिष्क होता है। मंच संचालन डॉ. महेंद्र बागी, डॉ. प्रदीप और डॉ. आशु गर्ग ने किया। ब्यूरो
ये रहे परिणाम -
लड़के
400 मीटर दौड़ : लवली प्रथम, मनदीप द्वितीय और नितिन तृतीय।
800 मीटर दौड़ : लवली प्रथम, मनदीप द्वितीय और रोहित कुमार तृतीय।
1500 मीटर दौड़ : लवली प्रथम, मनदीप द्वितीय और परमजीत तृतीय।
ऊंची कूद : अमित प्रथम, दिनेश रावल द्वितीय और विशाल तृतीय।
शॉट पुट : हरि प्रथम, अजय द्वितीय और अखिलेश तृतीय।
लड़कियां
400 मीटर दौड़ : निशा प्रथम, अन्नू द्वितीय और तन्नू तृतीय।
800 मीटर दौड़ : तन्नू प्रथम, निशा द्वितीय और नेहा तृतीय।
1000 मीटर दौड़ : तन्नू प्रथम, अन्नू द्वितीय और रोशनी तृतीय।
5000 मीटर दौड़ : तन्नू प्रथम, नेहा द्वितीय और अन्नू तृतीय।
शॉट पुट : अन्नू प्रथम, समृद्धि द्वितीय और तन्नू तृतीय।
जेवलिन थ्रो : अन्नू प्रथम, कोमल द्वितीय और दीक्षित तृतीय।