फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंद्री। तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। तीनों मामलों में वाहन चालक मौके से भाग गए। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। एक मृतक का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन

केस-1
अमरगढ़ करनाल निवासी ईश्वर सिंह ने बताया है कि उसका भतीजा सतबीर गांव बीबीपुर में शराब के ठेके पर काम करता था। 15 अगस्त की शाम ईश्वर और सतबीर अपनी-अपनी बाइक से बीबीपुर जा रहे थे। जब समौरा से बीबीपुर जाने वाली सड़क पर पहुंचे सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सतबीर की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे सतबीर मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गया। ईश्वर के मुताबिक राहगीरों की सहायता से सतबीर को करनाल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
केस-2
गांव दरड़ निवासी कर्म सिंह ने बताया है कि सुबह के समय उसका छोटा भाई प्रदीप (42) अपनी साइकिल पर बुटानखेड़ी से अपने गांव दरड़ आ रहा था। जब वह समौरा से पहले सेंट थेरेसा कॉन्वेंट स्कूल के पास पहुंचा उसकी साइकिल को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे प्रदीप साइकिल सहित सड़क पर गिर गया और गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। आरोपी मोटरसाइकिल चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

केस-3
लक्ष्मण (36) निवासी जनेसरो सुबह के समय अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर इंद्री सामान लेने जा रहा था तभी गलत दिशा में सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे लक्ष्मण सड़क पर गिर गया। परिजनों द्वारा लक्ष्मण को घायलावस्था में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया जहां इलाज के दौरान लक्ष्मण की मौत हो गई। लक्ष्मण के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हुई है। दो के शवों का पोस्टमार्टम करा दिया है। एक के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जाएगा। तीनों मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

- सचिन कुमार, इंद्री थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें